होम > संरक्षित खेती > ग्रीन-हाउस (हरित-गृह)

ग्रीन-हाउस (हरित-गृह)



ग्रीन-हाउस, मौसम अथवा जलवायु नियन्त्रित होते है। जैन ग्रीन-हाउस के विभिन्न उपयोग है और मुख्यत: गैर-मौसमी या सीजन के बाद या पहले सब्जियाँ, पुष्प फसले, पौधा-रोपण, पर्यानुकूलन, निर्यान्तोमुखी फलोत्पादन व पौध प्रजनन तथा प्रजाति संशोधन इत्यादि है।

जैन-ग्रीन हाउस, जी.आय. स्ट्रक्चर से बनाये जाते है, जिस में फसलों का उत्पादन कृत्रिम तरीके से नियन्त्रित वातावरण और अन्य स्थितियाँ जैसे तापमान, आर्द्रता, प्रकाश की तीव्रता, प्रकाशकाल, वातायन व्यवस्था, मृदा माध्यम, रोग नियन्त्रण, सिंचाई, खादपानी तथा अन्य कृषि विज्ञान विषयक कार्य सीजन भर, बाहरी प्राकृतिक वातावरण से अप्रभावित स्थिति में किये जाते है।

पारम्पारिक कृषि विज्ञान कार्यप्रणाली में फसलों की खेती, मैदानी, खुले खेतों मे प्राकृतिक अवस्था में की जाती है तथा फसले मौसम में, अकस्मात होने वाले परिवर्तन जैसे तापमान, आर्द्रता, प्रकाश की तीव्रता, प्रकाशकाल और अन्य स्थितियों के प्रति संवेदनशीलता के कारण फसल विशेष पर विपरित प्रभाव से उत्पादन में कमी हो जाती है।

जैन ग्रीन-हाउस, विभिन्न साईज में और ग्राहक की आवश्यकता के अनुसार बनाये जाते है। साईज 100 वर्ग मीटर से शुरू होकर 10000 वर्ग मीटर या और अधिक तक विस्तारित है।

परिष्करण का स्तर भी पॉलिथीन शीट से कव्हर किये हुए साधारण पॉली-हाउस से लगाकर उच्चतम परिष्कृत, पूर्ण आटोमेटीक सिस्टम, पॉलीकार्बोनेट शीट की दो परतों वाली छत, प्रकाश संश्लेषण, रेडियोधर्मी विकिरण लाइटिंग्स, बूम इरिगेशन (सिंचाई साधन फॉगर्स, स्प्रिंकलर्स आदि पम्प के साथ ग्रीन-हाउस की छत पर लगे होकर ग्रीन-हाउस में उपर से पौंधो की सिंचाई करते है।) रोलिंग बेंचेस और पूर्ण आटोमेटीक काम्प्यूटरराइज्ड सिस्टम आदि प्रकार का होता है।



Green House Green House Shed
प्रधान कार्यालय
जैन प्लास्टिक पार्क, राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 6
जलगांव (425 001)
महाराष्ट्र, भारत.
दूरभाष: +91 257 225 8011
फैक्स: +91 257 225 8111

 

छोटे विचार, बिग क्रांति .